परे भावनगर मंडल : TRD एवं TRO विभागों की प्रमुख उपलब्धियाँ

पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के TRD (Traction Distribution) एवं TRO (Traction Rolling Operation) विभागों द्वारा मार्च 2026 के दौरान अनेक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं।  TRD विभाग की प्रमुख उपलब्धियाँ:

• एंटी-मंकी डिवाइस की स्थापना:

बोटाद–गांधीग्राम खंड में बंदरों के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के समाधान हेतु इस खंड में एंटी-मंकी डिवाइस लगाए गए हैं, जिससे ट्रिपिंग की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है (39 से घटकर 18) ।

• फीडर कम्प्रेशन जॉइंट का प्रावधान:

भावनगर मंडल के सभी सेक्शनों में स्पाइडर टाइप फीडर जॉइंट्स को हटाकर कम्प्रेशन जॉइंट्स स्थापित किए गए हैं, जिससे ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) प्रणाली की विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है।

TRO विभाग की प्रमुख उपलब्धियाँ:

• सतर्क लोको पायलटों द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम:

माह के दौरान सतर्क लोको पायलटों ने आपातकालीन ब्रेक का समय पर उपयोग कर संभावित दुर्घटनाओं को टाला। एक मामले में ट्रैक पर जलता हुआ पेड़ तथा अन्य दो मामलों में लेवल क्रॉसिंग से संबंधित खतरे (खुला गेट एवं रेड बैनर फ्लैग) पाए गए, जिनसे समय रहते बचाव किया गया।

• सेक्शन वीडियो ग्राफी एवं सिग्नल व्याख्या:

क्रू की बेहतर ट्रेनिंग एवं सेक्शन की जानकारी बढ़ाने हेतु सिग्नल व्याख्या सहित सेक्शन वीडियो तैयार किए गए हैं, जिससे संचालन दक्षता में सुधार हुआ है।

• वन्यजीव संरक्षण में योगदान:

मंडल के सतर्क क्रू द्वारा समय पर आपातकालीन ब्रेक लगाने से कुल 11 शेरों को सुरक्षित बचाया गया, जो रेलवे की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।भावनगर मंडल के इन प्रयासों से न केवल रेल संचालन अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बना है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण एवं तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version