पमरे ने अप्रैल में 220 करोड़ रूपये से अधिक का ओरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया

पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह अप्रैल में यात्री यातायात से 220 करोड़ रूपये से अधिक का ओरिजिनेटिंग राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष के इसी माह में प्राप्त 208 करोड़ रुपये की तुलना में 05 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाता है।

पश्चिम मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री यातायात से 2572 करोड़ रुपये का ओरिजिनेटिंग यात्री राजस्व अर्जित किया था। यात्री यातायात में राजस्व वृद्धि के लिए किए निम्नलिखित प्रयास:-

 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
 पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को बढ़ाया गया।
 प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने के लिए यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए।
 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ाई गई।
 यात्रियों की सुविधा के लिए आईसीएफ कोच रैक को एलएचबी कोच संरचना में परिवर्तित किया जा रहा है।
 अधोसंरचना कार्यों में गति लाकर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की जा रही तथा समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%