रांची मंडल से पैसेंजर ट्रेनों का पुनः परिचालन प्रारंभ

दिनांक 02-01-2021 से रांची रेल मंडल से निम्नलिखित 10 मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ किया गया :-

·         ट्रेन संख्या 68039 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 68040 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 08085 खड़गपुर – रांची मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 68141 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 68142 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 58659 हटिया – राउरकेला पैसेंजर ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 58662 हटिया – टाटा पैसेंजर ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 58661 टाटा – हटिया पैसेंजर ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 68041 आद्रा – बरकाकाना मेमू ट्रेन

·         ट्रेन संख्या 68042 बरकाकाना – आद्रा मेमू ट्रेन

 रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन के पुनः परिचालन के समय रांची स्टेशन पर माननीय सांसद, रांची श्री संजय सेठ का आगमन रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ, उन्होंने रांची स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का मुआयना किया | मंडल रेल प्रबंधक श्री नीरज अम्बष्ठ अन्य अधिकारियों के साथ रांची स्टेशन पर पहले से उपस्थित थे |

रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन मुख्यतः महिला रेल कर्मियों द्वारा किया गया | इस ट्रेन में लोको पायलट श्रीमती दीपाली अमृत,  टिकट निरीक्षक श्रीमती उर्शिला टोप्पो, श्रीमती लौरेंसिया केरकेट्टा एवं श्रीमती दीप्ति कच्छप तथा रेल सुरक्षा बल की श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती रीना रॉय, श्रीमती शीतल, श्रीमती आरती बारा द्वारा कार्य किया गया |

रांची लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन के पुनः परिचालन के अवसर पर रांची स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी   श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवनीश वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य)  श्री कुलदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे |

दिनांक 03-01-2021तथा दिनांक 04-01-2021- से निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन होगा :-

·         ट्रेन संख्या 08620 दुमका – रांची स्पेशल ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन दुमका से चलेगी | दुमका प्रस्थान 18:55 बजे तथा रांची आगमन 03:55 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68036 हटिया – टाटा मेमू ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी | हटिया प्रस्थान 18:10 बजे तथा टाटा आगमन 23:05 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68037 रांची – टोरी मेमू ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी | रांची प्रस्थान 08:55 बजे तथा टोरी आगमन 11:30 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68038 टोरी – रांची मेमू ट्रेन  दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन टोरी से चलेगी | टोरी प्रस्थान 12:00 बजे तथा रांची आगमन 14:25 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68135 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी | रांची प्रस्थान 04:50 बजे तथा लोहरदगा आगमन 06:20 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68136 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन लोहरदगा से चलेगी | लोहरदगा प्रस्थान 06:40 बजे तथा रांची आगमन 08:10 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला – हटिया पैसेंजर ट्रेन दिनांक 03/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन राउरकेला से चलेगी | राउरकेला प्रस्थान 04:40 बजे तथा हटिया आगमन 09:15 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 68035 टाटा – हटिया मेमू ट्रेन दिनांक 04/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन टाटा से चलेगी | टाटा प्रस्थान 05:40 बजे तथा हटिया आगमन 10:45 बजे होगा |

·         ट्रेन संख्या 08086 रांची – खड़गपुर मेमू ट्रेन दिनांक 04/01/2021 से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी | रांची प्रस्थान 15:40 बजे तथा खड़गपुर आगमन 22:55 बजे होगा |

Related Posts

Got something to say? Post a comment!Cancel reply

Exit mobile version
%%footer%%