बिलासपुर मे फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

बेहतर सेहत, प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास व फ़िटनेस को बढ़ावा देने हेतु 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक मण्डल के सभी स्टेशनों में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है | इसी संदर्भ में आज दिनांक 25 अगस्त 2020 को प्रातः 07 बजे बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर मंडल द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर मे किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष खेल संघ बिलासपुर मंडल श्री आलोक सहाय ने हरी झंडी दिखाकर किया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं उपाध्यक्ष खेल संघ बिलासपुर मंडल श्री श्यामसुंदर, श्री देविश धुवारे, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता श्री विकास सोनी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण तथा खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे |

फिट इंडिया फ्रीडम रन नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान से शुरू होकर तितली चौक, मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, महाप्रबंधक कार्यालय, तोरवा थाना के रास्ते नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में समाप्त हुई | इसमें अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्पोर्ट्स मेन सहित खेल संघ के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया |

इस आयोजन को सफल बनाने में अमरनाथ सिंह मंडल सचिव, हेमंत सिंह परिहार, टी रमेश बाबू सुनील पटेल, जी॰ मधु बाबू, मण्डल खेल संघ के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *