भावनगर-बान्द्रा स्पेशल ट्रेन की बुकिंग मंगलवार से तथा भावनगर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की बुकिंग गुरूवार से शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए, पश्चिम रेलवे द्वारा भावनगर-आसनसोल तथा भावनगर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच दो विशेष यात्री ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नम्बर 02941/02942 भावनगर-आसनसोल-भावनगर स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर, 2020 से भावनगर से चलेगी और ट्रेन नम्बर 02972/02971 भावनगर-बान्द्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर, 2020 से भावनगर से चलेगी। ये ट्रेनें अगली सूचना तक जारी रहेंगी। उपर्युक्त विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: –


1) ट्रेन नम्बर 02941/02942 भावनगर-आसनसोल-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
     

ट्रेन नम्बर 02941 भावनगर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर, 2020 से प्रत्येक मंगलवार को भावनगर टर्मिनस से चलेगी। इसी तरह ट्रेन नम्बर 02942 आसनसोल-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर, 2020 से प्रत्येक गुरुवार को आसनसोल से चलेगी। यह ट्रेन अपने सफ़र के दौरान सोनगढ़, धोला, बोटाद, जोरावरनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, नाडियाड, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, शामगढ़, भवानी मण्डी, रामगंज मण्डी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, टुण्डला, कानपुर सेन्ट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ और धनबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोचेज़ शामिल रहेंगे।


2) ट्रेन नम्बर 02972/09271 भावनगर-बान्द्रा टर्मिनस त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन


ट्रेन नंबर 02972 भावनगर-बान्द्रा टर्मिनस त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर, 2020 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से चलेगी। इसी तरह ट्रेन नम्बर 02971 बान्द्रा टर्मिनस-भावनगर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल 17 अक्टूबर, 2020 से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान भावनगर परा, सीहोर, सोनगढ़, धोला, बोटाद, राणपुर, लिम्बडी, जोरावरनगर, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, अहमदाबाद, बडोदरा, सुरत, नवसारी, वलसाड, वापी, बोरीवली और अंधेरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रूकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास सीटिंग कोच शामिल होंगे।


उपरोक्त दोनों ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी तथा इनके चलने का समय पूर्व में चल रही मूल ट्रेनों के समयानुसार हीं रहेगा। भावनगर – बान्द्रा स्पेशल ट्रेन (02972/02971) की बुकिंग 13 अक्टूबर, 2020 (मंगलवार) तथा भावनगर – आसनसोल स्पेशल ट्रेन (02941) की बुकिंग 15 अक्टूबर, 2020 (गुरूवार) से शुरू होगी।  

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *