गुर्जर आंदोलन :पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनें मार्ग परिवर्तित 

राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के कारण, हिंडौन सिटी – बयाना खंड के बीच ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। इस आंदोलन के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन में, डुमरिया – फतेह सिंहपुरा खंड के बीच रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया गया है। इसे देखते हुए पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: 

1.  ट्रेन नंबर 02952 बांद्रा टर्मिनस – अमृतसर स्पेशल ट्रेन जेसीओ( यात्रा शुरू होने की तारीख)  01.11.2020 को नागदा – संत हिरदाराम नगर – बीना – झांसी – मथुरा के रास्ते मार्ग परिवर्तित  किया जाएगा।

2.  ट्रेन नंबर 02951 मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन जेसीओ 01.11.2020 को नागदा – संत हिरदाराम नगर – बीना – झांसी – मथुरा के रास्ते चलाया जाएगा।

3.  ट्रेन नंबर 02953 मुंबई सेंट्रल – हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन जेसीओ 01.11.2020 को नागदा – संत हिरदाराम नगर – बीना – झाँसी – मथुरा के रास्ते मार्ग परिवर्तित  किया जाएगा।

4.  ट्रेन नंबर 09040 मुजफ्फरपुर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन जेसीओ 01.11.2020 को आगरा फोर्ट – भरतपुर – बांदीकुई – जयपुर – सवाई माधोपुर के माध्यम से मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

5.  ट्रेन नंबर 02904 अमृतसर – मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन जेसीओ 01.11.2020 को मथुरा – झांसी – बीना – संत हिरदाराम नगर – नागदा के रास्ते चलाया जाएगा।

6.  ट्रेन नंबर 09042 गाजीपुर सिटी – बांद्रा टर्मिनस जेसीओ 01.11.2020 को भरतपुर – बांदीकुई – जयपुर – सवाई माधोपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तित  किया जाएगा।

7.  ट्रेन नंबर 00949 ओखा – गुवाहाटी पार्सल स्पेशल ट्रेन जेसीओ 01.11.2020 को सवाई माधोपुर – जयपुर – बांदीकुई – भरतपुर – आगरा फोर्ट के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *