16.07.2021 से तिलकब्रिज-भिवानी के बीच दैनिक विशेष रेलगाड़ी

यात्रियों के सुविधा हेतु रेलवे द्वारा तिलकब्रिज तथा भिवानी के बीच विशेष एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी संख्‍या 04737/04738 का दिनांक 16.07.2021 से निम्‍नानुसार संचालन किया जाएगा:-
04737 भिवानी-तिलकब्रिज स्‍पेशल दिनांक 16.07.2021 भिवानी से सुबह 05.00 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन सुबह 08.41 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04738 तिलकब्रिज से सांय 06.35 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 10.30 बजे भिवानी पहुंचेगी।
मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी भिवानी सिटी, बामला, खरक, कलानौर कलां, लाहली, रोहतक जं., अस्थल बोहर जं., खरावड़, इस्माईला हरियाणा, सापला, रोहाद नगर, आसौदा, बहादुर गढ़, घेवरा, मुंडका, नाँगलोई, मंगोलपुरी, शकूरबस्ती, दया बस्ती, विवेकानन्द पुरी हाल्ट, दिल्ली किशन गंज, दिल्ली सदर बाज़ार, नई दिल्ली एवं शिवाजी ब्रिज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *