सेवा वृद्धि और किराये में कमी से हुई मध्य रेल की एसी लोकल सफल

मध्य रेल के यात्रियों ने एसी लोकल ट्रैनों  को जबरदस्त प्रतिसाद दिया  है। एसी लोकल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या फरवरी-2022 में 5,939 यात्रियों के दैनिक औसत से अब तक मई-2022 में 26,815 यात्रियों के दैनिक औसत से काफी बढ़ गई है।  प्रतिदिन यात्री यातायात 4 अप्रैल, 2022 को 51,944 यात्रियों की संख्या के साथ अपने चरम पर पहुंच गया।

मध्य रेल एसी लोकल सहित कुल 1810 उपनगरीय सेवाएं चला रहा है। मेन लाइन (सीएसएमटी-कल्याण/टिटवाला/अंबरनाथ) पर 14.5.2022 से 12 एसी सेवाओं की वृद्धि के साथ मेन लाइन पर कुल एसी सेवाएं (सप्ताह के दिनों में) 44 से बढ़कर 56 हो गई हैं। अब, टिटवाला और अंबरनाथ रूट के यात्री  पीक आवर्स में भी एसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मध्य रेल ने रविवार और चिन्हित अवकाशों पर भी 14 अतिरिक्त एसी सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।

शहर और उपनगरों में वातानुकूलित परिवहन प्रणालियों के अन्य साधनों की तुलना में एसी लोकल यात्रा सबसे किफायती है।  5.5.2022 से सिंगल जर्नी टिकट दरों में 50% की कमी के बाद एसी लोकल ट्रेनों में लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा  है।  34 किलोमीटर (सीएसएमटी से ठाणे) की दूरी के लिए एक सिंगल जर्नी किराया 95/- रुपये और 54 किलोमीटर दूरी का (सीएसएमटी से कल्याण) किराया 105/- रुपये है, जबकि डायनामिक किराया 526/- रुपये है।  – और रु. 831/- क्रमशः एसी रोड कैब/टैक्सी ऑन कॉल द्वारा चार्ज किया जाता है।

5.5.2022 से 15.5.2022 की अवधि के लिए टिकट बिक्री (सिंगल जर्नी और सीजन टिकट दोनों) के मामले में मध्य रेल के  5 टॉप स्टेशन हैं

सीएसएमटी – 8,171 टिकट

डोंबिवली – 7,534 टिकट

कल्याण – 6,148 टिकट

ठाणे – 5,887 टिकट

घाटकोपर – 3,698 टिकट

मध्य रेल अपने यात्रियों को एक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के अपने प्रयासों में सबसे अग्रणी रहा है और एसी लोकल का सफलतापूर्वक परिचालन उनमें से एक है। एसी लोकल को मिली जबरदस्त प्रतिसाद ने अपने यात्रियों को बेहतरीन सेवा देने के अपने  प्रयासों में एक कदम आगे बढ़ाया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *