पमरे जबलपुर मंडल : नागौद–फुलवारी नई रेल लाइन खंड का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण

पश्चिम मध्य रेलवे के ललितपुर–सिंगरौली नई लाइन परियोजना के अंतर्गत नागौद -फुलवारी 15.45 किमी लंबे रेल खंड का रेल संरक्षा आयुक्त (CRS), मध्य / पूर्व परिमंडल श्री गुरू प्रकाश द्वारा दिनांक 24 मार्च 2026 को सघन निरीक्षण किया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई (किमी 0.000 चेनेज ) से नागौद 1210.070 किमी एवं फुलवारी 1225.520 किमी दूर है। यह निरीक्षण इस सेक्शन को यात्री यातायात हेतु प्रारंभ करने से पूर्व संरक्षा मानकों के परीक्षण के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा ट्रैक की गुणवत्ता, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ब्रिज संरचनाएं, गर्डर, स्पान, स्लीपर, बैलास्ट, ग्लूड जॉइंट, इंप्रूव्ड SEJ, ओएचई (OHE) लाइन, समपार फाटक, स्टेशन यार्ड सहित विभिन्न तकनीकी एवं संरक्षा संबंधी पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा फुलवारी से नागौद तक पूरे सेक्शन में अधिकतम 120 किमी प्रति घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया, जो इस खंड की संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा मानकों की पुष्टि करता है।

यह नई रेल लाइन खंड शीघ्र ही यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन हेतु प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम.एस. हाश्मी, जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा सहित निर्माण, संरक्षा एवं जबलपुर मंडल से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *