उपरे जैसलमेर में नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

दिनांक 22.05.2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के जैसलमेर में ₹67 करोड़ की लागत से निर्मित नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स परियोजना का उद्घाटन रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवंसंस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना की सौगात दी। इस परियोजना से ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता में वृद्धि होगी, अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा तथा यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं प्राप्त होंगी।

राजस्थान में रेल विकास कार्य

रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में धांगरा-बांदीकुई, अजमेर-चित्तौड़गढ़, लूनी-भिलड़ी, रेवाड़ी-खाटूवास एवं सवाई माधोपुर-जयपुर रेल खंडों पर डबलिंग कार्य प्रगति पर है। वहीं मारवाड़ जंक्शन-मावली गेज कन्वर्जन, टनल निर्माण एवं नई रेल लाइनों का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। पुष्कर एवं अंबाजी को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने हेतु नई रेल लाइन परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 25 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पूर्ण हो चुके हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *