
दिनांक 29.06.26 को श्री गुरु प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के अंतर्गत मंगरा- छिपादोहर रेलखंड के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण सह स्पीड ट्रायल किया गया |

निरीक्षण के क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने रेल पथ, पुल-पुलियों, लेवल क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहनतापूर्वक अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण (साउथ) श्री राजीव गुप्ता तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
