
भारतीय रेल द्वारा उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल स्थित सम्भल जिले में संपर्कता सुधार हेतु निम्नलिखित सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं:
1.मुरादाबाद-चन्दौसी दोहरीकरण (44 कि.मी.) – विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण स्वीकृत कर दिया गया है।
2. चन्दौसी-बरेली दोहरीकरण (70 कि.मी.) – विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए अंतिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण स्वीकृत कर दिया गया है।
यह जानकारी, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दिनांक 05/06/2026 को लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में दी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के पश्चात, परियोजना के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श तथा नीति आयोग, वित्त मंत्रालय आदि से मूल्यांकन जैसी आवश्यक स्वीकृतियां अपेक्षित हैं।
सम्भल हातिम सराय-गजरौला नई लाइन
भारतीय रेल नेटवर्क पर सम्भल हातिम सराय और गजरौला पहले से ही मुरादाबाद के रास्ते जुड़े हुए हैं। सम्भल हातिम सराय-गजरौला नई लाइन (43 कि.मी.) सीधे संपर्कता प्रदान करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया था। बहरहाल, इस परियोजना में कम यातायात अनुमान के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया गया।
