उमरे आगरा मंडल:आगरा कैंट–धौलपुर रेलखंड पर कवच कमीशनिंग सफल

उत्तर मध्य रेलवे,आगरा मंडल के आगरा कैंट–धौलपुर 52.46- किमी रेलखंड पर मानक कवच प्रणाली की सफल कमीशनिंग, दिनांक 24 सितम्बर 2026 को की गई। इस रेलखंड पर कुल 720 RFID टैग लगाए गए ।

इस परियोजना के अंतर्गत आगरा कैंट से धौलपुर तक कुल 52.46 किलोमीटर रेलखंड में 720 RFID टैग लगाए गए हैं। ये RFID टैग ट्रेन की स्थिति एवं परिचालन संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में मानक कवच प्रणाली के महत्वपूर्ण घटक के रूप में कार्य करते हैं।

 ‘मानक कवच’ एक स्वदेशी Automatic Train Protection (ATP) प्रणाली है, जिसका उद्देश्य मानवीय त्रुटियों की स्थिति में ट्रेन परिचालन की सुरक्षा को बढाना है ।

यह प्रणाली लोको पायलट को आवश्यक सुरक्षा सहायता प्रदान करते हुए  विभिन्न परिस्थितियों में ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में सक्षम है।

मानक कवच के प्रमुख सुरक्षा लाभों में शामिल हैं-

1)सामने से होने वाली टक्कर (Head-on Collision) से सुरक्षा।

2)पीछे से होने वाली टक्कर (Rear-end Collision) से सुरक्षा।

3)रोल-अवे (Rollaway) से सुरक्षा।

4)स्टैंडस्टिल (Standstill) सुरक्षा।

आगरा कैंट–धौलपुर सेक्शन में मानक कवच की कमीशनिंग से इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेन परिचालन की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *