सोनपुर एवं परमानन्दपुर के मध्य कम ऊंचाई का सबवे

सोनपुर मंडल के सोनपुर एवं परमानंदपुर स्टेशनों के मध्य अवस्थित समपार संख्या 3-ए स्पेशल के बदले लो हाइट सब-वे का लोकार्पण मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पटना-छपरा मुख्य सड़क मार्ग से जेपी सेतु की ओर जनता को सुगमता पूर्वक आने जाने के लिए सोनपुर एवं परमानंदपुर स्टेशनों के मध्य अवस्थित समपार संख्या 3-ए स्पेशल के बदले लो हाइट सब वे निर्माण की गई है इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे.

सोनपुर के माननीय विधायक रामानुज प्रसाद सोनपुर रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा किए स्थानीय लोगों की यह पुरानी मांग थी जिसे आज पूरा कर लिया गया है. विदित हो कि 04 मीटर लंबी इस सब-वे के निर्माण में लगभग 04 करोड़ों रुपए की लागत आई है. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अनिल कुमार गुप्ता एवं अन्य सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

चित्र : द हिन्दू

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *