महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, श्री राजेश कुमार पांडे का वाराणसी–व्यासनगर–काशी रेलखंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, श्री राजेश कुमार पांडे का निरीक्षण

दिनांक 12.03.2026 को महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, श्री राजेश कुमार पांडे का अपने निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी पहुंचे, अपने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महाप्रबंधक महोदय ने वाराणसी–व्यासनगर–काशी रेलखंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

वाराणसी स्टेशन निरीक्षण

महाप्रबंधक महोदय ने वाराणसी स्टेशन निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसरों में विकसित की जा रही आधुनिक यात्री सुविधाओं, जैसे बेहतर प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्मों का उन्नयन, तथा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की समीक्षा की।

काशी

महाप्रबंधक महोदय ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत काशी एवं व्यासनगर, स्टेशन पर चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

व्यासनगर

महाप्रबंधक महोदय ने निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!