
पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के फरवरी 2026 माह में 5.26 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान किया, जो कि गत वित्तीय वर्ष की इसी माह में 3.78 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान से 39.32 प्रतिशत अधिक है।
इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से फरवरी तक कुल 52.25 मिलियन टन प्रारम्भिक माल लदान किया, जबकि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 47.17 प्रारम्भिक मिलियन टन माल लदान किया था, जो कि 10.76 प्रतिशत अधिक है।

फ्रेट लोडिंग के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं :-
नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।
मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए।
गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।
माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं ।
नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है।
गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
व्यापारियों/ग्राहकों से आपसी समन्वय स्थापित कर रेलवे कि फ्रेट लोडिंग की प्रोत्साहन योजनाओं से आकर्षित कर गुड्स ट्रैफिक के बढ़ावे में मददगार साबित हो रही हैं।
