परेअहमदाबाद मंडल: गैस पर निर्भरता कम करने हेतु विद्युत-आधारित रसोई उपकरणों का उपयोग

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा गैस पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न रनिंग रूमों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में आधुनिक विद्युत-आधारित रसोई उपकरणों की आपूर्ति का कार्य निरंतर प्रगति पर है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि कार्यस्थलों पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रभावी सिद्ध हो रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में, आज भुज एवं सनोसरा स्थित रनिंग रूमों सहित प्रशिक्षण केंद्रों को सुदृढ़ एवं उन्नत रसोई सुविधाओं से सुसज्जित करने के उद्देश्य से ओवन, कुकर, इंडक्शन कुकटॉप, रोटी तवा, ग्लास मिक्सिंग बाउल तथा पतीलों की आपूर्ति की गई।

इससे संबंधित इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं ऊर्जा-कुशल खानपान सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही भोजन तैयारी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक, त्वरित एवं आधुनिक बनेगी।

अहमदाबाद मंडल द्वारा इसी प्रकार मंडल के अन्य प्रमुख रनिंग रूमों जैसे अहमदाबाद, साबरमती, गांधीधाम, विरमगाम सहित प्रशिक्षण केंद्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इन आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल कार्य प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!