
पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल के कर्षण वितरण / टीआरडी (TRD-Traction distribution) विभाग द्वारा फरवरी 2026 के दौरान ओवरहेड उपकरण (OHE) प्रणाली की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए मंडल के विभिन्न सेक्शनों में 129 स्थानों पर 2 मीटर पैरेलल कॉन्टैक्ट वायर की व्यवस्था की गई है।
यह व्यवस्था मुख्य कॉन्टैक्ट वायर के अचानक टूटने (Parting) की स्थिति में एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है, जिससे विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनी रहती है तथा ट्रेनों के परिचालन में संभावित व्यवधान की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
यह पहल ओएचई प्रणाली की संरचनात्मक मजबूती को बढ़ाने के साथ साथ परिचालन जोखिमों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसे फरवरी माह की एक प्रमुख निवारक अनुरक्षण (Preventive Maintenance) गतिविधि के रूप में चिन्हित किया गया है।

टॉवर वैगनों में ट्विन बीम हेडलाइट्स की स्थापना
भावनगर मंडल में टॉवर वैगनों में पूर्व में लगी पारंपरिक हेडलाइट्स के स्थान पर ट्विन बीम हेडलाइट्स स्थापित की गई है।ट्विन बीम हेडलाइट्स लगाए जाने से टॉवर वैगनों की रात्रिकालीन दृश्यता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे ओएचई अनुरक्षण कार्यों के दौरान कार्यस्थल की सुरक्षा और दक्षता में वृद्धि हुई है। साथ ही इससे CRO/HRO (Contact Wire Run Out / High Rise OHE) जैसी संभावित घटनाओं के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलेगी।
