
दिनांक 18.03.2026 को पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल और गेल गैस लिमिटेड के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते (Agreement) पर हस्ताक्षर किया गया है।
इस समझौते के तहत डीडीयू मंडल के रेलवे कॉलोनियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हो सकेगा।
इस योजना के अंतर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर में लगभग 4000 रेलवे आवासों में पीएनजी (PNG) सप्लाई शुरू की जाएगी।रेलवे कर्मचारियों से पीएनजी (PNG) कनेक्शन हेतु कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। परियोजना का प्रथम चरण जून माह के द्वितीय सप्ताह तक कार्यरत होने की संभावना है।

साथ ही सभी रनिंग रूम में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त डीडीयू जंक्शन पर कार्यरत वेंडरों एवं रेलवे वर्कशॉप में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे उनके कार्य में सुविधा, सुरक्षा और दक्षता बढ़ेगी।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना, गेल गैस लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर श्री रणधीर कुमार मिश्रा तथा पूर्व मध्य रेलवे डीडीयू मंडल एवं गेल गैस लिमिटेड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
