
पूर्वोत्तर रेलवे पर भटनी-औंड़िहार (117 किमी.) रेलखंड के विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण कार्य रू. 1177.96 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यह दोहरीकरण परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश में देवरिया, बलिया, मऊ एवं गाजीपुर जनपदों में अवस्थित है।

इस परियोजना को 08 चरणों में पूरा किया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत कीड़िहरापुर-इन्दारा, सादात-औंड़िहार, भटनी-पिवकोल, बेलथरा रोड-कीड़िहरापुर, दुल्लहपुर-सादात, मऊ-दुल्लहपुर खंडों सहित कुल 89.47 किमी. का कार्य पूरा हो चुका है।

शेष पिवकोल से बेलथरा रोड (27.53 किमी.) खंड के दोहरीकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसमें घाघरा नदी पर तुर्तीपार रेल पुल का निर्माण कार्य सम्मिलित है।
इस खंड के अंतर्गत 01 महत्वपूर्ण रेल पुल सहित 02 बड़े एवं 24 छोटे पुलों का कार्य सम्मिलित है, जिसमें 02 बड़े एवं 23 छोटे पुलों का कार्य पूर्ण हो चुका है।
घाघरा नदी पर बन रहे महत्वपूर्ण पुल संख्या 31 का कार्य अंतिम चरण में हैं।
इस खंड का दोहरीकरण से गोरखपुर – वाराणसी लाइन पूरा दोहरीकृत हो जायेगा।
भटनी – औंड़िहार दोहरीकरण से लाइन क्षमता में सुधार होगा, अधिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा तथा यात्रा समय में कमी आयेगी।
