
रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी।
समय-सारणी
गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत रेल सेवा उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे का असारवा पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 26964, असारवा (अहमदाबाद)- उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी। यह रेल सेवा जावर, डूंगरपुर, हिम्मत नगर स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 15.02.26 एवं गाड़ी संख्या 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी-वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 14.02.26 से संचालित नहीं की जाएगी।
