उमरे झांसी मंडल:फरवरी माल लदान राजस्व ₹82.85 करोड़, 46.41 प्रतिशत वृद्धि

उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने फरवरी 2026 में माल ढुलाई और राजस्व अर्जन में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। मंडल द्वारा फरवरी 2026 में माल ढुलाई से ₹82.85 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में अर्जित ₹56.59 करोड़ की तुलना में 46.41 प्रतिशत अधिक है।


माल लदान में भी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फरवरी माह में 0.79 मिलियन टन (MT) माल लदान किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36.01 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। माल ढुलाई में प्रमुख योगदान पेट्रोलियम, सीमेंट,डी ओ सी, खाद्यान्न (Food Grain) रहे। इसके अतिरिक्त फ्लाई ऐश, सीमेंट तथा कंटेनर परिवहन में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई, जिससे मंडल के कुल राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

वित्तीय वर्ष 2025–26 में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक झांसी मंडल द्वारा 8.31 मिलियन टन माल लदान करते हुए ₹858.83 करोड़ का कुल राजस्व अर्जित किया गया है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.72 प्रतिशत अधिक है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!