
दिनांक 28 फ़रवरी 2026 को झाँसी मंडल के उदयपुरा स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली का कमीशनिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह खजुराहो-ललितपुर खंड पर स्थित है।
यह महत्वपूर्ण कार्य मौजूदा पीआई (पैनल इंटरलॉकिंग) प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर पूरा किया गया।
डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी, जिससे उन्हें ट्रेन की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में सहायता मिलेगी।
यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए उपयोगी होती है, क्योंकि यह चालक को आगे के सिग्नलों के बारे में अतिरिक्त पूर्व सूचना देती है। इससे झाँसी मंडल में रेल यातायात की सुरक्षा, संरक्षा और संचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।
