उमरे: रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली का वार्षिक उत्पादन लक्ष्य समय से पूर्व हासिल


रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित अपने वार्षिक उत्पादन लक्ष्य को समय से 40 दिन पूर्व ही प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1,05,846 स्प्रिंग का निर्माण किया जा चुका है । यह उत्पादन रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 1,05,750 स्प्रिंग के लक्ष्य से 96 स्प्रिंग अधिक है । यह कारखाना के इतिहास में किसी भी वित्तीय वर्ष का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है ।


लक्ष्य से अधिक उत्पादन होने के कारण अतिरिक्त स्प्रिंगों का निर्माण किया जाएगा, जिससे भारतीय रेल की अन्य उत्पादन इकाइयों को कोचों के निर्माण और रख-रखाव में बड़ी सहायता मिलेगी। इससे न केवल कोच अनुरक्षण की समयबद्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि रेल परिचालन की दक्षता और आत्मनिर्भरता में भी वृद्धि होगी ।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!