उमरे द्वारा माघ मेला-2021 हेतु 4 विशेष गाडि़यों का संचालन

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज में आयोजित होने वाले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु आरक्षित मेला विशेष गाडि़यों का संचालन किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है-

(1) गाड़ी सं. 04117/04118 प्रयागराजकानपुर सेन्ट्रल मेला विशेष

संचालन के दिन : 04117 प्रयागराजकानपुर सेन्ट्रल मेला विशेष – प्रयागराज से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021,11.03.2021को

04118 कानपुर सेन्ट्रलप्रयागराज मेला विशेष – कानपुर सेन्ट्रल से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021, 11.03.2021 को

गाड़ी संरचना : सामान्‍य श्रेणी-10, एसएलआर-02

समय एवं ठहराव :

गाड़ी सं. 04117 प्रयागराजकानपुर सेन्ट्रल मेला विशेषस्टेशनगाड़ी सं. 04118 कानपुर सेन्ट्रलप्रयागराज मेला विशेष
प्रस्‍थान 1530प्रयागराज जं.आगमन 1130
1539-1540सूबेदारगंज1039-1040
1549-1550बम्‍हरौली1024-1025
1600-1601मनौरी1005-1006
1608-1609सैय्यद सरावां0950-0951
1618-1619मनोहरगंज0935-0936
1629-1630भरवारी0923-0925
1640-1641सुजातपुर0909-0910
1653-1655सिराथू0853-0855
1715-1717खागा0833-0835
1734-1735फैजुल्‍लाहपुर0814-1815
1748-1750फतेहपुर0758-0800
1805-1806मलवां0739-0740
1819-1820बिन्‍दकी रोड0724-0725
1835-1836प्रेमपुर0705-0706
1853-1855चकेरी0649-0650
आगमन 1930कानपुर सेन्‍ट्रलप्रस्‍थान 0630

(2) गाड़ी सं.04119/04120 प्रयागराज पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. मेला विशेष

संचालन के दिन: 04120 प्रयागराजपं. दीन दयाल उपाध्याय जं. मेला विशेष – प्रयागराज से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021, 11.03.2021 को 

04119 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.–प्रयागराज मेला विशेष पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021, 11.03.2021 को

गाड़ी संरचना : सामान्‍य श्रेणी -10, एसएलआर -02

समय एवं ठहराव:

गाड़ी सं. 04120 प्रयागराजपं. दीन दयाल उपाध्याय जं. मेला विशेषस्टेशनगाड़ी सं. 04119 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज मेला विशेष
प्रस्‍थान 1500प्रयागराज जं.आगमन 2345
1513-1514नैनी2309-2310
1527-1528करछना2250-2251
1539-1540भीरपुर2239-2240
1553-1554मेजा रोड2214-2215
1604-1605ऊँचडीह2209-2210
1615-1616माण्‍डा रोड2159-2200
1630-1631गैपुरा2139-2140
1645-1647विन्‍ध्‍याचल2123-2125
1658-1700मीरजापुर2108-2110
1730-1732चुनार2045-2047
1800-1801अहरौरा रोड2024-2025
आगमन 1900पं. दीन दयाल उपाध्‍याय जं.प्रस्‍थान 2000

(3) गाड़ी सं. 04121/04122 प्रयागराजसतना मेला विशेष

संचालन के दिन : 04122 प्रयागराजसतना मेला विशेष प्रयागराज से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021, 11.03.2021 को

04121 सतनाप्रयागराज मेला विशेष – सतना से दिनांक 14.01.2021, 28.01.2021, 11.02.2021, 12.02.2021, 16.02.2021, 17.02.2021, 27.02.2021, 11.03.2021 को

गाड़ी संरचना : सामान्‍य श्रेणी -10, एसएलआर -02

समय एवं ठहराव:

गाड़ी सं. 04122 प्रयागराजसतना मेला विशेषस्टेशनगाड़ी सं. 04121 सतनाप्रयागराज मेला विशेष
प्रस्‍थान 1430प्रयागराज जं.आगमन 2355
1449-1450नैनी2319-2320
1513-1514जसरा2226-2227
1522-1523मदरहा2217-2218
1531-1532लोहगरा2207-2208
1545-1547शंकरगढ़2153-2155
1559-1600मझियारी2139-2140
1609-1610बरगढ़2128-2129
1619-1620कटइया डंडी2119-2120
1631-1632डभौरा2107-2108
1644-1645पनहाई2055-2056
1728-1730मानिकपुर2040-2042
1758-1800मझगवां2015-2016
1819-1820जैतवार1954-1955
आगमन 1845सतनाप्रस्‍थान 1930

माघ मेला 2021 के दौरान आये श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर कोविड -19 नियमों के अनुपालन में सुरक्षात्मक उपाय करते हुए प्रयागराज जंक्शन को पूर्णतः सुरक्षित किया गया है | प्रयागराज जंक्शन पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रवेश द्वार पर ही साईनेज लगाये गए हैं तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाल, नीला, पीला एवं हरा रंग के 04 आश्रय हैं | प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 है अर्थात प्रयागराज जं0 पर लगभग 10000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है | प्रत्येक आश्रयों में 02 आरक्षण काउंटर, 02 पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है |

        आरक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्री प्रयागराज जं. सिटी साइड बनाये गए गेट संख्या 1, 2A, 2B तथा 3 से प्रवेश कर सकेंगे जिसका विवरण इस प्रकार है- 

(क)  विन्ध्याचल, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय जं (मुग़ल सराय जं.) की ओर जाने वाले यात्री नीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2A से आश्रय संख्या 02 (नीला रंग) से प्रवेश करेंगे |  

       (ख) नैनी, मानिकपुर, सतना, बाँदा, झाँसी, ग्वालियर एवं मुंबई की ओर जाने वाले यात्री पीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2B से आश्रय संख्या 03 (पीला रंग) से प्रवेश करेंगे |

(ग)  सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर, कानपुर एवं दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री हरा रंग के बनाये गए गेट संख्या 3 से आश्रय संख्या 04 (हरा रंग) से प्रवेश करेंगे । 

(घ) प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी एवं लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री प्रयाग से आरक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा प्राप्त कर  सकते हैं| 

      इसके अतिरिक्त नैनी स्टेशन पर 03 तथा प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 01 यात्री  आश्रय बनाये गए है | प्रत्येक आश्रयों में 01 आरक्षण काउंटर, 01 पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है |

        यात्रियों की सुविधा हेतु आश्रयों एवं प्लेटफार्मो पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे | मेले मे आये हुये श्रद्धालु ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं | माघ मेला 2021 के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्चस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु प्रयागराज मंडल द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें आरपीएफ, वाणिज्य, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं जो किसी भी समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने में सक्षम होंगे |

Related Posts

Got something to say? Post a comment!