
यात्रियों की सुविधा हेतु मंडला के सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा मंडलाफोर्ट–छिंदवाड़ा एवं मंडलाफोर्ट–जबलपुर के मध्य नई सीधी रेल सेवाओं का शुभारंभ दिनांक 09 मई 2026 को मंडलाफोर्ट रेलवे स्टेशन पर किया गया।

इस अवसर पर सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने इन नई रेल सेवाओं का शुभारंभ किया तथा हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया।इसी कड़ी में दिनांक 10 मई 2026 को गाड़ी संख्या 51704/51703 (मंडलाफोर्ट – जबलपुर – मंडलाफोर्ट) को अपने निर्धारित समय में परिचालन किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पूर्व में संचालित गाड़ी क्रमांक 58828 मंडलाफोर्ट–नैनपुर एवं 58824 नैनपुर–छिंदवाड़ा रेल सेवाओं का विलय कर मंडलाफोर्ट–छिंदवाड़ा सीधी रेल सेवा (गाड़ी क्रमांक 58824) प्रारंभ की गई है। इसी प्रकार गाड़ी क्रमांक 51712 मंडलाफोर्ट–नैनपुर एवं 51706 नैनपुर–जबलपुर रेल सेवाओं के स्थान पर मंडलाफोर्ट–जबलपुर सीधी रेल सेवा (गाड़ी क्रमांक 51706) का संचालन प्रारंभ किया गया है।
इन नई सीधी रेल सेवाओं के प्रारंभ होने से यात्रियों को अब नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं समय की बचत करने वाली बनेगी। इससे मंडला, नैनपुर, छिंदवाड़ा एवं जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा एवं बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न पैसेंजर गाड़ियों की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार हैं-
ट्रेन क्र. 51703 (जबलपुर–मंडला फोर्ट पैसेंजर)
जबलपुर से रवाना 18.55 बजे होकर गढ़ा 19.31/19.33 बजे, ग्वारीघाट 19.42/19.44 बजे, जामतारा परसवारा 19.55/19.56 बजे, चारघाट पिपरिया 20.04/20.05 बजे, बरगी 20.12/20.14 बजे, सुकरी मंगेला 20.24/20.26 बजे, कलादेही 20.30/20.31 बजे, देवरी 20.36/20.37 बजे, शिकारा 20.58/21.00 बजे, बिनैकी 21.11/21.13 बजे, घंसौर 21.22/21.24 बजे, निधानी 21.31/21.33 बजे, पुतर्रा 21.40/21.41 बजे, पिंडरई 21.48/21.50 बजे, जेवनारा 21.57/21.58 बजे, नैनपुर 23.00/23.15 बजे, धतुरा अलीपुर 23.23/23.24 बजे, जामगांव 23.28/23.29 बजे, रामपुरी 23.35/23.36 बजे, चिरईडोंगरी 23.42/23.44 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 23.49/23.50 बजे, बम्हनीबंजर 23.56/23.57 बजे, लिमरुआ 00.03/00.04 बजे एवं मंडलाफोर्ट 00.30 बजे पहुचेगी।
ट्रेन क्र. 51704 (मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर)
मंडलाफोर्ट से रवाना 05.10 बजे होकर लिमरुआ 05.16/05.17 बजे, बम्हनीबंजर 05.23/05.24 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 05.30/05.31 बजे, चिरईडोंगरी 05.36/05.38 बजे, रामपुरी 05.41/05.42 बजे, जामगांव 05.48/05.49 बजे, धतुरा अलीपुर 05.53/05.54 बजे, नैनपुर 06.10/06.40 बजे, जेवनारा 06.44/06.45 बजे, पिंडरई 06.51/06.53 बजे, पुतर्रा 07.01/07.02 बजे, निधानी 07.13/07.15 बजे, घंसौर 07.21/07.23 बजे, बिनैकी 07.31/07.33 बजे, शिकारा 07.44/07.46 बजे, देवरी 07.57/07.58 बजे, कलादेही 08.02/08.03 बजे, सुकरी मंगेला 08.06/08.08 बजे, बरगी 08.18/08.20 बजे, चारघाट पिपरिया 08.28/08.29 बजे, जामतारा परसवारा 08.37/08.38 बजे, ग्वारीघाट 08.43/08.45 बजे, गढ़ा 08.52/08.54 बजे एवं जबलपुर 10.05 बजे पहुचेगी।
ट्रेन क्र. 51705 (जबलपुर–मंडला फोर्ट पैसेंजर)
जबलपुर से रवाना 09.55 बजे होकर गढ़ा 10.38/10.40 बजे, ग्वारीघाट 10.47/10.49 बजे, जामतारा परसवारा 10.55/10.56 बजे, चारघाट पिपरिया 11.04/11.05 बजे, बरगी 11.12/11.14 बजे, सुकरी मंगेला 11.26/11.28 बजे, कलादेही 11.32/11.33 बजे, देवरी 11.48/11.49 बजे, शिकारा 11.58/12.00 बजे, बिनैकी 12.13/12.15 बजे, घंसौर 12.23/12.25 बजे, निधानी 12.33/12.35 बजे, पुतर्रा 12.42/12.43 बजे, पिंडरई 12.50/12.52 बजे, जेवनारा 12.59/13.00 बजे, नैनपुर 13.50/14.00 बजे, धतुरा अलीपुर 14.07/14.08 बजे, जामगांव 14.12/14.13 बजे, रामपुरी 14.19/14.20 बजे, चिरईडोंगरी 14.25/14.27 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 14.33/14.34 बजे, बम्हनीबंजर 14.40/14.41 बजे, लिमरुआ 14.47/14.48 बजे एवं मंडलाफोर्ट 15.00 बजे पहुचेगी।
ट्रेन क्र. 51706 (मंडला फोर्ट–जबलपुर पैसेंजर)
मंडलाफोर्ट से रवाना 15.30 बजे होकर लिमरुआ 15.34/15.35 बजे, बम्हनीबंजर 15.41/15.42 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 15.48/15.49 बजे, चिरईडोंगरी 15.53/15.55 बजे, रामपुरी 16.00/16.01 बजे, जामगांव 16.07/16.08 बजे, धतुरा अलीपुर 16.12/16.13 बजे, नैनपुर 16.30/17.40 बजे, जेवनारा 17.44/17.45 बजे, पिंडरई 17.51/17.53 बजे, पुतर्रा 18.01/18.02 बजे, निधानी 18.08/18.10 बजे, घंसौर 18.16/18.18 बजे, बिनैकी 18.27/18.29 बजे, शिकारा 18.38/18.40 बजे, देवरी 18.48/18.49 बजे, कलादेही 18.54/18.55 बजे, सुकरी मंगेला 18.58/19.00 बजे, बरगी 19.08/19.10 बजे, चारघाट पिपरिया 19.17/19.18 बजे, जामतारा परसवारा 19.26/19.27 बजे, ग्वारीघाट 19.33/19.35 बजे, गढ़ा 19.44/19.46 बजे एवं जबलपुर 21.25 बजे पहुचेगी।
ट्रेन क्र. 58823 (छिंदवाड़ा–मंडला फोर्ट पैसेंजर)
छिंदवाडा से रवाना 07.15 होकर घाट परसिया 07.25/07.26 बजे, उमरिया ईसरा 07.30/07.31 बजे, झिलमिली 07.37/07.39 बजे, मरकाहांदी उदादैन 07.45/07.46 बजे, चौरई 07.55/07.57 बजे, कपुरधा हाल्ट 08.03/08.04 बजे, समसवाडा 08.08/08.09 बजे, पिपरडाही 08.18/08.20 बजे, मातृधाम 08.29/08.30 बजे, सिवनी 08.45/08.50 बजे, भोमा 09.11/09.13 बजे, कनिवारा 09.19/09.20 बजे, जुरतरा हाल्ट 09.25/09.26 बजे, पलारी 09.33/09.35 बजे, खैरी 09.43/09.44 बजे, केवलारी 09.51/09.53 बजे, बोथिया 09.58/09.59 बजे, गंगाटोला 10.04/10.05 बजे, खापरी 10.11/10.12 बजे, नैनपुर 11.05/11.15 बजे, धतुरा अलीपुर 11.22/11.23 बजे, जामगांव 11.27/11.28 बजे, रामपुरी 11.34/11.35 बजे, चिरईडोंगरी 11.40/11.42 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 11.48/11.49 बजे, बम्हनीबंजर 11.55/11.56 बजे, लिमरुआ 12.02/12.03 बजे एवं मंडलाफोर्ट 12.15 बजे पहुचेगी।
ट्रेन क्र. 58824 (मंडला फोर्ट–छिंदवाड़ा पैसेंजर)
मंडलाफोर्ट से रवाना 15.00 बजे होकर लिमरुआ 15.05/15.06 बजे, बम्हनीबंजर 15.12/15.13 बजे, सिमरिया कज़रवाडा 15.19/15.20 बजे, चिरईडोंगरी 15.24/15.26 बजे, रामपुरी 15.31/15.32 बजे, जामगांव 15.38/15.39 बजे, धतुरा अलीपुर 15.43/15.44 बजे, नैनपुर 17.10/17.20 बजे, खापरी 17.24/17.25 बजे, गंगाटोला 17.31/17.32 बजे, बोथिया 17.37/17.38 बजे, केवलारी 17.42/17.44 बजे, खैरी 17.52/17.53 बजे, पलारी 17.58/18.00 बजे, जुरतरा हाल्ट 18.08/18.09 बजे, कनिवारा 18.14/18.15 बजे, भोमा 18.20/18.22 बजे, सिवनी 18.39/18.41 बजे, मातृधाम 18.52/18.53 बजे, पिपरडाही 19.08/19.10 बजे, समसवाडा 19.16/19.17 बजे, कपुरधा हाल्ट 19.21/19.22 बजे, चौरई 19.26/19.28 बजे, मरकाहांदी उदादैन 19.37/19.38 बजे, झिलमिली 19.48/19.50 बजे, उमरिया ईसरा 19.55/19.56 बजे, घाट परसिया 19.59/20.00 बजे एवं छिंदवाडा 21.00 बजे पहुचेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व पैसेंजर गाड़ियों की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
