पश्चिम रेलवे की तीन समर स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग फिलहाल सिर्फ अप्रैल माह के फेरों के लिए होगी

कुछ तकनीकी सीमाओं के कारण, पश्चिम रेलवे द्वारा हाल ही में अधिसूचित तीन अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों यानी ट्रेन नंबर 09097 बांद्रा टर्मिनस – बरौनी जंक्शन स्पेशल, ट्रेन नंबर 09005 बांद्रा टर्मिनस – बरौनी जंक्शन स्पेशल और ट्रेन नंबर 09095 बांद्रा टर्मिनस – सूबेदारगंज एसी सुपरफास्ट स्पेशल की बुकिंग, फिलहाल केवल अप्रैल, 2021 के महीने में चलने वाले फेरों के लिए उपलब्ध होगी।

इन 3 ट्रेनों के मई और जून, 2021 में चलने वाले फेरों के लिए बुकिंग खोले जाने की तारीखें तदनुसार बाद में अधिसूचित की जायेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ट्रेनों के अप्रैल, 2021 के फेरों के लिए अधिसूचित और नीचे दी गई बुकिंग खुलने की तारीखें ध्यान में रखें। 

ट्रेन नंबर 09097 और 09095 की बुकिंग 10 अप्रैल, 2021 से शुरू हो चुकी है और ट्रेन नंबर 09005 की बुकिंग 12 अप्रैल, 2021 को नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होने  वाली है। इन ट्रेनों की संरचना, आवृत्ति और संचालन के दिनों के साथ पड़ावों के परिचालन समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। ये विशेष ट्रेनें विशेष किराये पर पूरी तरह से आरक्षित ट्रेनों के रूप में चलेंगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *