रेलवे द्वारा अहमदाबाद- मुजफ्फरपुर, अहमदाबाद -दरभंगा ट्रेन सेवा विस्तारित

रेलवे द्वारा अहमदाबाद- मुजफ्फरपुर एवंअहमदाबाद -दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा विस्तारित किया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-

1.ट्रेन संख्या 05270/05269 अहमदाबाद -मुजफ्फरपुर -अहमदाबाद (साप्ताहिक) स्पेशलट्रेन संख्या 05270 अहमदाबाद -मुज्जफरपुर 5 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक प्रति शनिवार अहमदाबाद से 18:00 बजे चलकर तीसरे दिन 03:58 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05269 मुजफ्फरपुर – अहमदाबाद स्पेशल 03 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक प्रति गुरुवार मुजफ्फरपुर से 21:20 बजे चलकर तीसरे दिन 07:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, जयपुर, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी जंक्शन, सिवान, छपरा, सोनपुर तथा हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

2. ट्रेन संख्या 05560/05559 अहमदाबाद – दरभंगा – अहमदाबाद (साप्ताहिक) स्पेशलट्रेन संख्या 05560 अहमदाबाद – दरभंगा स्पेशल अहमदाबाद से प्रति शुक्रवार 04 दिसम्बर 2020 से 01 जनवरी 2021 तक विस्तारित की गई है।

इस तरह ट्रेन संख्या 05559 दरभंगा – अहमदाबाद स्पेशल प्रति बुधवार 02 दिसम्बर से 30 दिसंबर 2020 तक विस्तारित की है ।इस ट्रेन के स्टॉपेज एवम् समय कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

ट्रेन संख्या 05270 तथा 05560 की बुकिंग 02 दिसम्बर 2020 से नॉमिनेटेड पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!