मोतिहारी – दिल्ली स्पेशल आरक्षित ट्रेन कल एक ट्रिप चलायी जाएगी

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली के लिए कल दिनांक 02.10.2020 को स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा । वापसी में यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.10.2020 को दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी के लिए खुलेगी । एक ट्रिप चलायी जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन पूर्णतः आरक्षित होगी ।

गाडी संख्या 05219 बापूधाम मोतिहारी-दिल्ली स्पेशल 02.10.2020 को बापूधाम मोतिहारी से 21.10 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 03.10.2020 को 18.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 05220 दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.10.2020 को दिल्ली से 23.45 बजे खुलेगी तथा अगले दिन दिनांक 05.10.2020 को 20.00 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी ।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, सीतापुर, चंदौसी, मुरादाबाद, हापुर, गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी ।

इस स्पेशल ट्रेन का कोच संयोजन, ठहराव एवं समय-सारणी 14009/14010 बापूधाम मोतिहारी-दिल्ली एक्सप्रेस के समान होगा ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *