हावड़ा-रांची-हावड़ा के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलेगी

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हावड़ा  – रांची – हावड़ा के बीच त्रि–साप्ताहिक (सप्ताह में 03 दिन) अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलेगी |

  • ट्रेन संख्या 02895 हावड़ा – रांची अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन, दिनांक 23-12-2020 से त्रि – साप्ताहिक ( सप्ताह में 03 दिन) बुधवार, गुरुवार और शनिवार को हावड़ा से, अगले आदेश तक चलेगी |

हावड़ा प्रस्थान 12:50 बजे, खड़गपुर आगमन 14:40 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, चाकुलिया आगमन 15:37 बजे प्रस्थान 15:39 बजे, टाटानगर आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, पुरुलिया आगमन 18:35 बजे प्रस्थान 18:37 बजे, झालिदा आगमन 19:27 बजे प्रस्थान 19:28 बजे, मुरी आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे एवं रांची आगमन 21:10 बजे होगा |

  • ट्रेन संख्या 02896 रांची – हावड़ा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन, दिनांक 23-12-2020 से त्रि – साप्ताहिक ( सप्ताह में 03 दिन) बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रांची से, अगले आदेश तक चलेगी |

रांची प्रस्थान 07:00 बजे, मुरी आगमन 08:03 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, झालिदा आगमन 08:22 बजे प्रस्थान 08:23 बजे, पुरुलिया आगमन 09:10 बजे प्रस्थान 09:12 बजे, टाटानगर आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, चाकुलिया आगमन 12:02 बजे प्रस्थान 12:04 बजे, खड़गपुर आगमन 13:13 बजे प्रस्थान 13:15 बजे एवं हावड़ा आगमन 15:10 बजे होगा |

इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 08 कोच, चेयर कार (2S) के 02 कोच, वातानुकूलित चेयर कार (CC) के 02 कोच, कुल 14 कोच होंगे |

दो स्पेशल ट्रेनों के समय सारणी में परिवर्तन

हटिया तथा रांची स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है।

(1) दिनांक 23/12/2020 से संबलपुर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 08311 संबलपुर – मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन का हटिया एवं रांची स्टेशन पर समय सारणी में परिवर्तन किया गया है, हटिया आगमन 19:20 बजे के स्थान पर 19:30 बजे  तथा प्रस्थान 19:25 बजे के स्थान पर 19:35 बजे होगा, एवं  रांची आगमन 19:40 बजे के स्थान पर 19:50 बजे तथा प्रस्थान 19:55 बजे के स्थान पर 20:05 बजे होगा।

(2) दिनांक 20/12/2020 से ट्रेन संख्या 05027 हटिया – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का राँची स्टेशन पर समय सारणी में परिवर्तन किया गया है , राँची आगमन 17:05 बजे के स्थान पर 17:10 बजे तथा प्रस्थान 17:15 बजे के स्थान पर 17:20 बजे होगा।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!