बिक्रमशिला-कटरिया नया गंगा नदी पुल निर्माण का लक्ष्य अगस्त, 2031: महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल श्री डिम्पी गर्ग

भागलपुर के पास गंगा नदी पर बिक्रमशिला और कटरिया के मध्य एक और नया रेल पुल का निर्माण किया जाना है । इसकी स्वीकृति अगस्त, 2024 में रूपए 2171.34 करोड़ की लागत से की गयी है ।

दिनांक 21.09.2026 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, श्री डिम्पी गर्ग ने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य अगस्त, 2031 रखा गया है ।

डीडीयू – झाझा तीसरी और चौथी रेल लाईन

उन्होंने पूर्व मध्य रेल में चल रहे कुछ प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.(डीडीयू) -झाझा के मध्य लगभग 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाईन का निर्माण किया जाना है जिसमें वर्तमान में डीडीयू से किउल तक तीसरी और चौथी रेल लाईन जबकि किउल से झाझा तक तीसरी रेल लाईन का निर्माण किया जाना है।

इस पूरी परियोजना को डीडीयू-दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल तथा किऊल-झाझा जैसे छोटे-छोटे रेलखंडों में बांटा गया है ।

अमृत भारत स्टेशन योजना

उन्होंने कहा कि स्टेशनों के विकास हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेल के 97 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें चंदौली मझवार, दौरम मधेपुरा, बनमनखी, गोमो, कतरासगढ स्टेशनों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जबक़ि नवंबर तक सलौना, सुपौल, लक्खीसराय आदि स्टेशनों के कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *