
दिनांक 31.10.2026 को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी परिक्षेत्र श्री ई. श्रीनिवास ने उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल में धौलपुर–गढ़ी सांद्ररा के बीच लगभग 19.8 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत CRS स्पेशल ट्रेन से 121 किमी प्रति घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया गया तथा ट्रैक, सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण प्रयागराज श्री अजीत सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह नई रेल लाइन क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी एवं सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
