परे भावनगर मंडल: बोटाद स्टेशन पर कोच वाटरिंग सिस्टम शुरू  

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पश्चिम रेलवे, भावनगर मंडल द्वारा बोटाद स्टेशन पर कोच वाटरिंग सिस्टम शुरू किया गया है।

इस सुविधा के अंतर्गत 2.25 लाख लीटर क्षमता की ओवरहेड वाटर टंकी तथा 750 मीटर लंबी वाटर हाइड्रेंट लाइन स्थापित की गई है। इससे ट्रेनों के कोचों में पानी भरने की प्रक्रिया अधिक सुचारु, प्रभावी एवं विश्वसनीय बनाने में मदद मिलेगी।

इस सुविधा से कोच वाटरिंग संचालन को बेहतर बनाने तथा ट्रेनों में जलापूर्ति व्यवस्था एवं ट्रेनों के रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *