
मंगलवार दिनांक 03.11.2026 को दोपहर 13:30 बजे से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के बीना–गुलाबगंज 64-किमी रेलखंड पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (automatic block signaling) प्रणाली शुरू की गयी |

इस के तहत गंजबासौदा–पबई–गुलाबगंज खंड में 18.24-रूट किलोमीटर (दोहरी लाइन में 36.48 – किमी) पर 44 ऑटो सिग्नल एवं 204 एक्सल काउंटर पॉइंट स्थापित की गयी|

विदित हो कि गुलाबगंज-भोपाल के 74-किमी रेलखंड में कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
