उमरे प्रयागराज मंडल : मितावली- टूंडला-हिरनगाँव रेलखंड पर कवच संस्करण 4.0 की सफल कमिशनिंग

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने टूंडला यार्ड, टूंडला–हिरनगाँव ऑटो सेक्शन और टूंडला–मितावली ऑटो सेक्शन के अंतर्गत कुल 9.0 रूट किमी में कवच (SIL-04) की सफल कमिशनिंग पूरी कर ली है। टूंडला यार्ड में इस प्रणाली के स्थापित होने से अब चिपियाना से भाऊपुर तक 394 RKM का लंबा स्ट्रेच निरंतर कवच सुरक्षा से लैस हो गया है।

चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित 556 RKM के वार्षिक लक्ष्य में से 524 RKM पर कमिशनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है, जिससे उत्तर मध्य रेलवे में कुल कमिशंड कवच नेटवर्क अब 794 रूट किलोमीटर तक पहुँच गया है। इसमें चिपियाना-पनकी धाम सेक्शन के 391 किलोमीटर के निरंतर स्ट्रेच का कार्य भी शामिल है।

तकनीकी दृष्टिकोण से टूंडला स्टेशन एवं LSC-49 पर हिताची EI के साथ प्रोटोकॉल कन्वर्टर्स के माध्यम से सफल इंटरफेसिंग की गई है तथा ड्रोन, RSSI व RF सर्वे पूरे कर कुल 636 RFID टैग लगाए गए हैं।

साथ ही, टूंडला यार्ड के 613 रूटों पर मोड डिग्रेडेशन और लोको पायलट एक्नॉलेजमेंट से जुड़े मुद्दों का समाधान कर UP एवं DN दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *