परे रतलाम मंडल :टीही–धार खंड पर रेलगाड़ी परिचालन हेतु सीआरएस की स्वीकृति प्राप्त

दिनांक 16.11.2026 को इंदौर-दाहोद नई बड़ी रेल लाइन के अंतर्गत पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के टीही–धार रेलखंड पर नवनिर्मित लगभग 47 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को रेल संरक्षा आयुक्त, पश्चिम परिमंडल द्वारा यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन हेतु अनुमति प्रदान कर दी गई है।

रेल संरक्षा आयुक्त पश्चिम परिमंडल श्री ई. श्रीनिवास द्वारा 05 एवं 06 नवंबर 2026 को टीही से धार स्टेशन तक रेलखंड का ट्रॉली एवं पैदल निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा एवं तकनीकी मानकों का परीक्षण करने के साथ विद्युत लोकोमोटिव द्वारा गति परीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान सामने आई टिप्पणियों के अनुपालन में रेलवे द्वारा आवश्यक स्पष्टीकरण एवं अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेलखंड पर नियमित यात्री एवं मालगाड़ी परिचालन की अनुमति प्रदान की है।

नवनिर्मित मुख्य रेल लाइन पर अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे तथा टनल वाले हिस्से में अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेल परिचालन किया जा सकेगा। टीही–धार रेलखंड को परिचालन की अनुमति मिलने से दाहोद–इंदौर नई रेल लाइन परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से पर रेल सेवाएं शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *