16 मार्च से चलेगी अहमदाबाद – पुणे दूरंतो स्पेशल

 रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 से पहले चलाई जा रही अहमदाबाद – पुणे दुरंतो एक्सप्रेस को पुनः चलाने का निर्णय लिया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

· ट्रेन संख्या 02297/02298 अहमदाबाद-पुणे-अहमदाबाद दुरंतो  स्पेशल (सप्ताह में 3 दिन)

 ट्रेन संख्या 02297 अहमदाबाद – पुणे स्पेशल 16 मार्च 2021 से प्रति मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को अहमदाबाद से रात्रि 22:30 बजे चलकर अगले दिन प्रातः 07:10 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02298 पुणे – अहमदाबाद स्पेशल 15 मार्च 2021 से प्रति सोमवार, गुरुवार व शनिवार को पुणे से रात्रि 21:35 बजे चलकर प्रातः 06:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन वसई रोड एवं लोनावाला स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी तथा थर्ड एसी के कोच रहेंगे।

ट्रेन संख्या 02297 की बुकिंग 15 मार्च, 2021 से  नामित पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *