भावनगर रेलवे मंडल के लोको पायलट की सतर्कता से 02 सिंहों की बची जान

पश्चिम रेलवे भावनगर मंडल के कर्मचारी निर्मल डूफारे (लोको पायलट) की सतर्कता से 02 सिंहों (शेर) की जान बच गई। यह 23 अप्रैल, 2022 की घटना है, जब लोको पायलट निर्मल डूफारे गाड़ी संख्या 09540 (जूनागढ़ -अमरेली मीटर गेज यात्री ट्रेन) को लेकर धारी और चलाला के बीच से गुजर रहे थे तभी अचानक से 02 सिंह रेलवे ट्रैक पर आ गये, जिसे देखकर लोको पायलट ने अपनी सुझबुझ के साथ यात्री ट्रेन को रोक दिया जिससे सिंहों की जान बच गई। सिहों के ट्रैक पर से चले जाने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन शुरू किया।     

यह इस वर्ष (2022) की नौवीं घटना है, जब लोको पायलट की सतर्कता से सिंहों की जान बचाई गई है। मंडल रेल प्रबंधक मनोज गोयल ने लोको पायलट के सतर्क रहकर संरक्षा के साथ कार्य करने पर उनकी प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया।    

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *