अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए पुणे-दौंड विशेष डेमु ट्रेन सेवा 20 अक्टूबर से

ताज़ा खबर : अत्यावश्यक सेवा के कर्मचारियों के लिए पुणे- दौंड डेमू फिलहाल नहीं चलेगी! तकनीकी कारणों से अगली सूचना तक रद्द

राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा के लिए पुणे से दौंड एवं वापसी के लिए विशेष डेमु सेवाएं आगामी 20 अक्टूबर से सीमित रूप से शुरू की जा रही है। पांच डिब्बों की यह डेमू सेवा पुणे से क्रमांक 01485 सुबह 06:00 बजे रवाना होकर 07.35 बजे दौंड पहुंचेगी। जबकि दौंड से विशेष डेमु क्रमांक 01486 सुबह 7:50 बजे रवाना होकर 09.25 बजे पुणे पहुंचेगी। दूसरी डेमु क्रमांक 01487पुणे से शाम 17.20 बजे चलकर शाम 19.00 बजे दौंड पहुंचेगी तथा दौंड से विशेष डेमु क्रमांक 01488 शाम 19.15 बजे रवाना होकर 20.50 बजे पुणे पहुंचेगी । यह दोनों डेमु आने जाने में पुणे से दौंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। राज्य सरकार द्वारा पुणे के पुलिस कमिश्नर को अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को पहचान पत्र जारी करने आदि समस्त प्रक्रियाओं को देखने के लिए नोडल ऑफिसर बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर तथा उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों की ओर से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पहचान करके पहचान पत्र जारी किए जाएंगे तथा यह पहचान पत्र

क्यू आर कोड पर आधारित होंगे I स्टेशन पर प्रवेश के लिए इन अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को क्यूआर पहचान पत्र दिखाकर ही स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी।

यह विशेष डेमु सेवाएं केवल राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों के लिए ही शुरू की जा रही है। सभी स्टेशनों पर इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी स्टेशनों पर सामान्य टिकट विंडो खुले रहेंगे जहां से अत्यावश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को उचित रूप से पहचान पत्र दिखाने के बाद टिकट/पास जारी किए जाने की व्यवस्था की गई है। अतः अनुरोध किया जाता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी यात्रा अनुमति के साथ स्टेशन पर उचित टिकट/पास खरीद कर ही यात्रा प्रारंभ करें। अन्य यात्री कृपया स्टेशन पर न पहुंचे।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!