10 अप्रैल से भीलड़ी और जोधपुर के बीच चलेगी डेमू स्पेशल

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीलड़ी और जोधपुर के बीच डेमू स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है:-

·         ट्रेन संख्या 04876/04875 भीलड़ी – जोधपुर – भीलड़ी डेमू स्पेशल 

 ट्रेन संख्या 04876 भीलड़ी -जोधपुर डेमू स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन भीलडी से 14:35 बजे चलकर उसी दिन 21:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04875 जोधपुर – भीलड़ी स्पेशल 10 अप्रैल 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन जोधपुर से प्रातः 06:35 चलकर उसी दिन दोपहर 13:45 बजे भीलड़ी पहुंचेगी।

मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जेनाल, रामसन, धनेरा, जरी, डुगड़ोल, मारवाड़ रतनपुर, रानीवाड़ा, मालवाड़ा, मारवाड़ कोरी, मारवाड़ भीनमाल, लेदरमेर, भीमपुरा, मोदरन, बकरारोड, मारवाड़ बागरा, जगन्नाथजी रोड, जालोर, बिशेनगढ़, बलवारा, मोकलसर, राखी, बामसिन, समदड़ी, अजीत, मियों का बाडा, दूँधाड़ा, दूदिया, सुतलाना, लुणी, हनवंत, सलवास, बासनी,व भगत की कोठी स्टेशनों पर रुकेंगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *