पूमरे डीडीयू मंडल : डीडीयू जं से Block Hut K तीसरी लाइन का सफल कमीशनिंग

दिनांक 25 अगस्त 2026 को प्रयागराज-डीडीयू तीसरी लाइन परियोजना के तहत पूर्व मध्य रेल डीडीयू मंडल के क्षेत्राधिकार में आने वाले डीडीयू जंक्शन से ब्लॉक हट-के (Block Hut K -उत्तर मध्य रेल) रेल खंड तक के हिस्से की सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था का काम पूरा किया गया एवं इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया।

File picture of ECR DDU Division boundary near Block Hut K {DDU was then known as Mughalsarai}

तीसरी लाइन के इस हिस्से को ब्लॉक हट-के (Block Hut K) के जरिए मौजूदा रेल परिचालन और सिग्नलिंग व्यवस्था से जोड़ दिया गया है। इससे ब्लॉक हट-के (Block Hut K ) से डीडीयू की ओर डाउन दिशा (प्रयागराज-डीडीयू दिशा )में अधिक ट्रेनों को भेजने और डीडीयू में लेने में सुविधा होगी।

File Picture of ECR DDU Western yard layout

इस व्यस्त रेलखंड पर उपलब्ध लाइनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा और ट्रेनों के संचालन में अधिक सुविधा मिलेगी।

New West Cabin Panel

तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए ब्लॉक हट-के (Block Hut K ) और न्यू वेस्ट केबिन (NEWC) के बीच जरूरी सिग्नलिंग और ब्लॉक व्यवस्था की गई तथा इसे डीडीयू के आरआरआई सिस्टम से जोड़ा गया।

इसके लिए डीडीयू के मुख्य आरआरआई में करीब 40 शीटों के सर्किट में बदलाव किए गए और आरआरआई ऑपरेशन पैनल में भी जरूरी संशोधन किया गया।सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए एक्सल काउंटर आधारित ट्रेन डिटेक्शन व्यवस्था की गई है, जिससे लाइन पर ट्रेन की स्थिति की निगरानी की जा सकेगी।

File picture of New West Cabin

सिग्नलिंग व्यवस्था की गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर उनका विश्लेषण करने के लिए डेटा लॉगर भी लगाया गया है। इसके साथ बिजली की भरोसेमंद आपूर्ति के लिए आईपीएस और 300 एएच बैटरी बैंक तथा फायर अलार्म, फ्यूज ऑटो चेंजओवर और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक का निरीक्षण

दिनांक 21.08.2026 को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के दौरे के अंत में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–जीवनाथपुर के बीच तृतीय रेल लाइन कार्य का निरीक्षण किया था ।

विदित हो कि डीडीयू जंक्शन से ब्लॉक हट -के (Block Hut K ) रेल खंड डीडीयू जंक्शन–जीवनाथपुर (उत्तर मध्य रेल ) रेल खंड का अंश है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *