पूमरे द्वारा बरौनी में मानक कवच प्रणाली का सफल परीक्षण

दिनांक 14.10.2026 को पूर्व मध्य रेल द्वारा बरौनी में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 65 किलोमीटर बरौनी से समस्तीपुर तथा बरौनी से बेगूसराय रेलखंड पर किया गया।

परीक्षण के दौरान Kernex DMI प्रणाली से सुसज्जित दो लोको के माध्यम से मानक कवच प्रणाली की कार्यक्षमता एवं सुरक्षा क्षमता का परीक्षण किया गया।

परीक्षण के क्रम में दोनों लोको को आमने-सामने लाया गया। इस दौरान संभावित टक्कर को रोकने की प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन हुआ तथा दोनों लोको के आमने-सामने आने के बावजूद टक्कर नहीं हुई।

कवच प्रणाली का उद्देश्य निर्धारित परिचालन परिस्थितियों में मानवीय भूल अथवा अन्य कारणों से उत्पन्न संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में सहायता करना है। आवश्यकता पड़ने पर यह प्रणाली स्वचालित ब्रेकिंग के माध्यम से ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद करती है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *