फिट इंडिया फ्रीडम मूवमेन्ट

भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2020 से 02 अक्टूबर,2020 तक चलाये जा रहे देशव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम मूवमेन्ट अभियान के अन्तर्गत 24 अगस्त 2020 को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्त्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में दौड़ का आयोजन किया गया। अध्यक्ष,पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ श्री योगेश मोहन ने इस दौड़ का नेतृत्व किया । इसमें रेल अधिकारियों,कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ । इस दौरान प्रतिभागियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया।

फिट इंडिया फ्रीडम मूवमेन्ट का उद्देष्य सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को स्वस्थ्य एवं दुरूस्त रखना है। कोरोना संक्रमण काल में सभी का स्वस्थ एवं दुरूस्त होना आवष्यक है। अतः सभी के स्वस्थ्य एवं दुरूस्त रहने हेतु जागरूक करने के उद्देष्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसमें व्यक्ति कहीं पर भी रहकर अपने को गतिमान रखते हुए व्यायाम एवं पैदल चालन आदि कर सकते है।

इस तरह के आयोजन आगे भी आयोजित होते रहेंगेे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *