रांची रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु आज गार्डर लॉन्चिंग का कार्य संपन्न

 रांची रेलवे स्टेशन रांची रेल मंडल का एक अति व्यस्त रेलवे स्टेशन है ,यहां प्रतिदिन हजारों रेल यात्रियों का आवागमन होता है। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आसानी से आवागमन कर सके इसके लिए नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

 वर्तमान में रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 से प्लेटफार्म नंबर 02 एवं 03 पर फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से जाया जा सकता है तथा प्लेटफार्म नंबर 04 एवं 05 पर जाने के लिए उस फुटओवर ब्रिज से दूसरे फुट ओवरब्रिज तक जाना होता है, लेकिन अब नए फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से यात्री मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया (पार्किंग एरिया) से प्लेटफार्म नंबर 01, प्लेटफार्म नंबर 02 और 03, प्लेटफार्म नंबर 04 एवं 05 या स्टेशन के साउथ एंट्री गेट पर जा सकते हैं, तथा स्टेशन के साउथ इंट्री गेट से आने वाले यात्री इसी प्रकार किसी भी प्लेटफार्म में उस फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से पहुंच सकते हैं या फिर स्टेशन के नार्थ एंट्री गेट मुख्य प्रवेश द्वार की तरफ निकल सकते हैं। इस फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई 20 फीट है तथा इसकी कुल लंबाई लगभग 100 मीटर होगी। इस  फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से वर्तमान में यात्रियों के लिए जो बाहर निकलने की सुविधा है वह भी उपलब्ध रहेगी तथा यात्री पार्किंग एरिया मैं भी फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

 इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण हो जाने से यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन के किसी भी प्रवेश द्वार से किसी भी प्लेटफार्म पर जाने तथा आने के लिए के लिए सुविधा होगी । फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है।

 आज दिनांक 13.10.2020 को फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कार्य के लिए सुबह 09:15 बजे से सायं 16:45 बजे तक साढ़े 07 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। जिसमें लगभग 50 फीट लंबाई के गार्डर लगाए (Girder Launching) गए हैं ।

इस महत्वपूर्ण ब्लॉक (गार्डर लॉन्चिंग) के कार्य हेतु 250 कर्मचारी कार्यरत थे एवं  अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री ए आर दास, मंडल अभियंता(दक्षिण) श्री दीपक कुमार, कोचिंग डिपो अधिकारी श्री राजीव रसिक एवं अन्य अधिकारी  रांची रेलवे स्टेशन पर उपस्थित थे।

             

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *