15.10.2020 से हावड़ा – रांची – हावड़ा के बीच शताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को कम करने के लिए हावड़ा- रांची- हावड़ा के बीच शताब्दी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 15.10. 2020 से होगा।

ट्रेन संख्या 02019 हावड़ा – रांची शताब्दी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (रविवार छोड़कर) दिनांक 15.10.2020 से हावड़ा से प्रातः 6:05 पर प्रस्थान करेगी, दुर्गापुर आगमन 7:48 बजे प्रस्थान 7:50 बजे, आसनसोल आगमन 8:22 बजे प्रस्थान 8:24 बजे, धनबाद आगमन 9:21 बजे प्रस्थान 9:26 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:55 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, मुरी आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:02 बजे एवं रांची आगमन 13:15 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02020 रांची हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (रविवार को छोड़कर) दिनांक 15.10.2020 से रांची से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान करेगी, मुरी आगमन 14:53 बजे प्रस्थान 14:55 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:05 बजे, धनबाद आगमन 17:43 बजे प्रस्थान 17:48 बजे, आसनसोल आगमन 18:40 बजे प्रस्थान 18:42 बजे, दुर्गापुर आगमन 19:14 बजे प्रस्थान 19:16 बजे एवं हावड़ा आगमन 21:30 बजे होगा।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!