जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा का संचालन 10 अक्टूबर से

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 10.10.20 से जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के अनुसार गाडी संख्या 02985, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.10.20 से प्रतिदिन जयपुर से 06.00 बजे रवाना होकर 10.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 02986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सुपरफास्ट डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.10.20 से प्रतिदिन दिल्ली सराय रोहिल्ला से 17.35 बजे रवाना होकर 22.05 बजे जयपुर पहुॅचेगी.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *