
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के विभिन्न रेल खंडों, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –मानिकपुर , ललितपुर- खजुराहो एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर खंडों में अप्रैल 2026 माह के दौरान इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कुल 13 थिक वेब स्विच (TWS) स्थापित किए गए। थिक वेब स्विच (TWS) के स्थापना से ट्रैक की संरक्षा, स्थिरता तथा संचालन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है।
थिक वेब स्विच (TWS) लगाने का मुख्य उद्देश्य टर्नआउट पर ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं उच्च गति के अनुकूल बनाना है। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से टर्नआउट पर झटकों में कमी आती है तथा ट्रैक पर पॉइंट बदलने के दौरान यात्रियों को झटका महसूस नहीं होता।
साथ ही यह प्रणाली ट्रैक की आयु बढ़ाने एवं अनुरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायक है। थिक वेब स्विच (TWS) की स्थापना से टर्नआउट संबंधी विफलताओं में कमी आती है, रखरखाव व्यय कम होता है तथा रेल संचालन अधिक विश्वसनीय बनता है।
