पूर्वोत्तर रेलवे,इज्जतनगर मंडल: बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा निरीक्षण सम्पन्न

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर दिनाँक 11 मई, 2026 को प्रथम दिन बितरोई-मानपुर नगरिया रेलखण्ड पर रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वोत्तर परिमंडल श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त, श्री प्रणजीव सक्सेना ने ओ.एम.एस. स्पेशल से बितरोई-मानुपर नगरिया रेलखण्ड के मध्य किमी 398/8-399/13 पर मेजर पुल संख्या 410 के संरक्षा निरीक्षण के उपरांत एस.ई.जे. प्वाइंट संख्या 41 व 42 का गहन निरीक्षण करते हुए मानपुर नगरिया स्टेशन पहुंचे ।

निरीक्षण के पश्चात् रेल संरक्षा आयुक्त ने ओ एम एस स्पेशल ट्रेन से सोरों शूकर क्षेत्र से बितरोई रेल खण्ड का स्पीड ट्रायल 120 किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार से सफलतापूर्वक पूरा किया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने इज्जतनगर-लालकुआं-काशीपुर रेलखण्ड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस रेल खंड पर स्टील गर्डर ब्रिज संख्या 92 का संरक्षा निरीक्षण कर संरक्षा परखी।

इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि, मुख्य ब्रिज इंजीनियर श्री राजीव वर्मा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर श्री मनोज कुमार सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *