पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : 607.7 रूट किमी पर ‘कवच 4.0’ हेतु ₹252 करोड़ की मंजूरी

भारतीय रेल ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किमी पर ‘कवच 4.0’ लगाने के कार्य को मंजूरी प्रदान की है। इस कार्य की कुल लागत 252 करोड़ रुपये है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के शेष चिन्हित रेलखंडों का विवरण निम्नवत हैं –

 1:- डालीगंज (छोड़कर) -सीतापुर (छोड़कर) – 82.3 मार्ग किमी

2:-सीतापुर (छोड़कर)-मैलानी-106.5 मार्ग किमी

3:- गोंडा-बहराइच- 61.2 मार्ग किमी

4:- गैंसारी-आनंदनगर-96.9 मार्ग किमी

5:-आनंदनगर-नौतनवा-40.8 मार्ग किमी

6:- आनंदनगर-गोरखपुर- 41.9 मार्ग किमी

7:- मनकापुर (छोड़कर) – अयोध्या (छोड़कर) – 38.9 मार्ग किमी

8:- गैंसारी-गोंडा-84.6 मार्ग किमी

9:-बहराइच-नानपारा-54.6 मार्ग किमी

कुल – 607.7 मार्ग किमी

मंज़ूर की गयी यह परियोजना मंडल के शेष चिन्हित रेलखंडों में ‘कवच 4.0’ का विस्तार करेगी, जिससे रेल परिचालन के लिए सुरक्षा अवसंरचना और मजबूत होगी।

क्या है कवच प्रणाली ?

‘कवच’ स्वदेशी रूप से विकसित एक स्वचालित रेल सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है, जिसे परिचालन सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ‘खतरे का संकेत पार करना (सिग्नल पासिंग एट डेंजर, एसपीएडी) को रोकने में मदद करता है, ज़रूरत पड़ने पर अपने-आप ब्रेक लगाता है और रेल परिचालन की निगरानी करके रेलों की सुरक्षित आवाजाही में सहायता करता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *