
पूर्वात्तर रेलवे पर नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तीसरी लाइन, स्टेशनों का पुनर्विकास के साथ ही ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 27.92 किमी तीसरी लाइन, 53.43 किमी दोहरीकरण तथा 56.15 किमी आमान परिवर्तन का कार्य पूरा किया गया ।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरी लाइन (21.15 किमी) निर्माण परियोजना को लगभग रू. 275 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया।

इसके अंतर्गत डोमिनगढ़-गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन (06.50 किमी) तथा गोरखपुर-नकहा जंगल (5.50 किमी) दोहरी लाइन का कार्य वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूर्ण किया गया।

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड (56.15 किमी) खण्ड के आमान परिवर्तन का कार्य (विद्युतीकरण सहित) रू. 342 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया।

बुढ़वल-गोण्डा (61.72 किमी) तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत करनैलगंज-घाघरा घाट तीसरी लाइन (21.42 किमी) एवं घाघरा घाट-बुढ़वल जिसमें घाघरा नदी पर महत्वपूर्ण पुल का कार्य भी सम्मिलित है, को भी विगत वित्त वर्ष के दौरान कार्य पूरा किया गया।

भटनी-औंड़िहार दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत मऊ-पीपरीडीह-दुल्लहपुर (20.92 किमी) तथा पीवकोल-लार रोड (14.51 किमी) का दोहरीकरण कार्य भी वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरा किया गया।

मऊ-शाहगंज (99.44 किमी) दोहरीकरण परियोजना को लगभग रू. 1176 करोड़ की लागत से पूर्ण किया गया। इसके अंतर्गत मऊ-खुरहट (12.50 किमी) खण्ड के दोहरीकरण का कार्य वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरा कर रेल यातायात के लिए खोल दिया गया है।

नेटवर्क का विस्तार
पूर्वात्तर रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए गोरखपुर के चौतरफा नई लाइन निर्माण हेतु सहजनवा-दोहरीघाट (81 किमी), खलीलाबाद-बहराइच (240 किमी), आनन्दनगर-घुघली वाया महराजगंज (51 किमी) एवं पनियहवा-तमकुही (64 किमी) तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एटा-कासगंज (29 किमी) नई लाइन निर्माण के संबंध में तेजी से कार्यवाही चल रहा है।

स्टेशनों के पुनर्विकास
आगामी 50 वर्षों की आवश्यकता को देखते हुए पूर्वात्तर रेलवे के 58 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें से खलीलाबाद, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, लखीमपुर, डालीगंज, गुरसहायगंज, टनकपुर तथा बहेड़ी स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य पूर्ण हो चुका है।
इसके पूर्व गोमतीनगर, बलरामपुर, गोला गोकरननाथ, मैलानी, रामघाट हाल्ट, सिद्धार्थनगर, स्वामी नारायन छपिया, बरेली सिटी, इज्जतनगर, हाथरस सिटी, ऊझानी, सुरेमनपुर एवं थावे जं. स्टेशनों को पुनर्विकास के उपरान्त इन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया जा चुका है।
